Students के लिए यह स्कूटर है परफेक्ट, माइलेज से लेकर लुक तक सब है शानदार, जानें कीमत

Saroj kanwar
3 Min Read

Students – कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह स्कूटर परफेक्ट है। इसकी स्मूद राइड, आरामदायक सीट, शानदार माइलेज और स्टाइलिश लुक इसे डेली यूज़ के लिए पसंदीदा बनाते हैं। इसमें पर्याप्त स्टोरेज और आधुनिक फीचर्स भी हैं। इसकी कीमत और ऑन-रोड रेंज जानना भी छात्रों के लिए जरूरी है… तो चलिए आइए जान लेते है नीचे खबर में-

HR Breaking News, Digital Desk- (Students) अगर आप कॉलेज आने-जाने के लिए ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो किफायती और भरोसेमंद दोनों हो, तो TVS Jupiter 110 एक बेहतरीन विकल्प है। यह स्कूटर (scooter) विशेष रूप से शहर के ट्रैफिक, खराब सड़कें और रोजाना 20-30 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है।

इसकी स्मूद राइड और आरामदायक सीट इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहद पसंदीदा बनाती है। स्टोरेज और कम्फर्ट (comfort) के मामले में भी यह स्कूटर आगे है। इसमें 33 लीटर का अंडरसीट स्पेस मिलता है, जिसमें आसानी से हेलमेट या बैग रखा जा सकता है।

कीमत की बात करें तो TVS Jupiter 110 की एक्स-शोरूम रेंज लगभग ₹73,400 से ₹84,750 तक है। वहीं, दिल्ली जैसे शहरों में इसका ऑन-रोड प्राइस करीब ₹80,000 से ₹95,000 के बीच आता है। इस कीमत में मिलने वाले फीचर्स (features) और परफॉर्मेंस इसे स्टूडेंट्स के बजट (students budget scooter) में फिट होने वाला स्कूटर बनाते हैं।

इस स्कूटर में 113.3cc का सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। यह इंजन लगभग 8.02 PS की पावर और 9.2 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। खास बात यह है कि इसमें iGo Assist टेक्नोलॉजी है, जो जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टॉर्क देती है। CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसकी टॉप स्पीड लगभग 82 किमी/घंटा है।

माइलेज के मामले में भी यह स्कूटर बेहद संतोषजनक है। कंपनी के अनुसार इसका माइलेज 48 kmpl है, लेकिन वास्तविक इस्तेमाल में यह 50-60 kmpl तक का एवरेज दे सकता है। इसमें दिया गया आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम ईंधन की बचत में मदद करता है, जिससे रोजाना का खर्च कम होता है।

Gold Rate : अर्श से फर्श पर आया सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम

फीचर्स की बात करें तो यह स्कूटर आधुनिक टेक्नोलॉजी (technology) से लैस है। इसमें SmartXonnect के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा इसमें डिजिटल डिस्प्ले, LED हेडलाइट, USB चार्जिंग पोर्ट, और सुरक्षा के लिए इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *