Fastag में कितना होना चाहिए बैलेंस, जान लें नहीं तो हो जाएगा नुकसान

Saroj kanwar
3 Min Read

Fastag – हाइवे पर रोज यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। FASTag में पर्याप्त बैलेंस न होने पर टोल पेमेंट रिजेक्ट हो सकता है और जुर्माना बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, परेशानी से बचने के लिए FASTag में इतने रुपये का मिनिमम बैलेंस रखना फायदेमंद है… पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

HR Breaking News, Digital Desk- (FASTag Minimum Balance) हाइवे पर रोज यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। सरकार ने FASTag के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप नए नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। 

नया नियम-

हाइवे (highway) पर रोज यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अब अगर FASTag से टोल कटता नहीं है, तो वाहन मालिक को तय समय में टोल टैक्स जमा करना होगा। समय पर भुगतान नहीं करने पर दोगुना जुर्माना (fine) भरना पड़ेगा। इस नए नियम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जानना जरूरी है।

72 घंटे का नियम-

अगर कोई वाहन बिना टोल भुगतान किए टोल प्लाजा (toll plaza) पार करता है और 72 घंटे के अंदर टोल जमा नहीं करता, तो उस पर दोगुना शुल्क लगाया जाएगा। इससे वाहन मालिक को हजारों रुपये का नुकसान हो सकता है। इसलिए तय समय में टोल भरना बेहद जरूरी है।

तुरंत रिचार्ज टोल पर बेकार-

अगर FASTag पहले से ब्लैकलिस्ट (blacklist) में है और आप टोल प्लाजा पर रिचार्ज करते हैं, तो वह तुरंत सक्रिय नहीं होगा।

रिचार्ज का उचित समय-

टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले FASTag में पर्याप्त बैलेंस होना जरूरी है। अगर स्कैन के समय बैलेंस कम होगा, तो सिस्टम पेमेंट रिजेक्ट (system payment reject) कर सकता है। इसलिए समय-समय बैलेंस चेक करते रहें और संभव हो तो ऑटो रिचार्ज ऑन रखें।

कितना रखें मिनिमम बैलेंस- 

नियमों के अनुसार FASTag में कोई तय मिनिमम बैलेंस (minimum balance) नहीं है। लेकिन सफर के दौरान परेशानी से बचने के लिए वाहन में FASTag में 100 से 200 रुपये तक का बैलेंस जरूर रखें।

किन बातों का रखें खास ध्यान-

FASTag में हमेशा पर्याप्त बैलेंस रखें और समय-समय पर अपने ट्रांजैक्शन अलर्ट (transaction alert) चेक करते रहें। किसी भी दिक्कत की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज करें और 72 घंटे के भीतर टोल का भुगतान करना न भूलें।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *