Gold Silver Down : सोना 11 हजार तो चांदी 28 हजार रुपये सस्ती, जानें क्या है ताजा रेट

Saroj kanwar
3 Min Read

Gold Silver Down : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 11 हजार और चांदी 28 हजार रुपये सस्ती हो गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना चांदी खरीदने का सही मौका हो सकता है। वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गिरावट और ज्यादा बढ़ सकती है। 

HR Breaking News (gold silver) सोना और चांदी 29 जनवरी को क्रैश होने के बाद अब वापस उस कीमत तक पहुंच पाएंगे या नहीं, यह एक सवाल बन चुका है। सोने और चांदी की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट आई है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी के दाम क्या चल रहे हैं- 

7 दिन में भारी गिरावट


सोने और चांदी के लिए यह सप्ताह खास नहीं रहा है। सोने की कीमतों में सप्ताहभर में ही 11 हजार की गिरावट आई है। वहीं, अब गिरकर दाम 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए हैं। एमसीएक्स पर तो सोना इससे भी नीचे आ गया है। सर्राफा बाजार में इस 13 मार्च को सोना 1.58 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर था।  


चांदी में भी भारी गिरावट


इस सप्ताह चांदी (Chandi ki kimto me giravat) में भी तगड़ी गिरावट आई है। चांदी के दाम 2.60 लाख किलो से गिरकर 2.32 लाख रुपये प्रति किलो रह गए हैं। चांदी की कीमत इस सप्ताह 28 हजार रुपये कम हो गई है।

क्यों गिर रही है कीमत


सोने चांदी की कीमतों (Sona Chandi Bhav) में आई गिरावट के पीछे माना जा रहा है कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से निवेशक अपनी गोल्ड होल्डिंग्स (Gold holdings) कम कर रहे हैं। बहुत सारे निवेशक डॉलर को इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि बाजार की अस्थिरता से निपटा जा सके। डॉलर डिमांड बढ़ रही है और सोने-चांदी के दाम गिर रहे हैं।


ऑलटाइम हाई से इतने गिरे दाम


सोने और चांदी के दामों (Silver All time High) में अपने ऑल टाइम हाई से भी बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए दर्ज किए गए थे, यह दाम 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपये पर चले गए थे। यह सोने का सबसे ऊपरी स्तर था। उसके बाद सोने के दाम 28,903 रुपये गिर गए हैं।  

बात करें चांदी की तो चांदी की कीमत (Silver price Down) 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपये पर थी। वहीं, सर्राफा बाजार में चांदी 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपये के ऑलटाइम हाई पर चली गई थी। तब से अब तक 50 दिन में चांदी 1.53 लाख रुपये गिर चुकी है। वहीं एमसीएक्स पर तो चांदी के दाम 4 लाख 20 हजार पर चले गए थे और उससे करीब दो लाख रुपये तक कम हो चुके हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *