Gold Silver Price : साल के अंत तक कितनी होगी सोने चांदी की कीमत

Saroj kanwar
4 Min Read

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। परंतु, इतना गिरने के बाद भी एक साल पहले से कीमतें बहुत ऊपर है। सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स ने भी बताया है कि आगे इसकी कीमत क्या रहेगी। चलिए जानते हैं सोने और चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं।

HR Breaking News (Gold Silver Prediction) सोना और चांदी काफी कीमती धातु हैं। सोना और चांदी पहले जिस प्रकार से तेजी से चौंका रहे थे, उसी प्रकार से अब गिरावट लोगों की आंखों को नम कर रही है। वहीं, आम आदमी को सोने चांदी की गिरावट रास आ रही है। दूसरी तरफ डॉलर की मजबूती सोने व चांदी में गिरावट डाल रही है। 

property right’s : संतान को क्या हर संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, जानें क्या कहता है कानून

ऑलटाइम हाई से आधे के करीब चांदी


सोने और चांदी के दामों (Silver All time High) में अपने ऑल टाइम हाई से भी बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए दर्ज किए गए थे, यह दाम 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपये पर चले गए थे। यह सोने का सबसे ऊपरी स्तर था। उसके बाद सोने के दाम 28,903 रुपये गिर गए हैं।  

बात करें चांदी की तो चांदी की कीमत (Silver price Down) 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपये के आसपास थी। वहीं, सर्राफा बाजार में चांदी 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपये के ऑलटाइम हाई पर चली गई थी। तब से अब तक 50 दिन में चांदी 1.53 लाख रुपये गिर चुकी है। वहीं एमसीएक्स पर तो चांदी के दाम 4 लाख 20 हजार पर चले गए थे और उससे करीब दो लाख रुपये तक कम हो चुके हैं। 


क्या चल रहे हैं सोने के दाम


सोने के दामों में पिछले काफी टाइम से गिरावट दिख रही है। एक समय सोना (Gold Price) 1 लाख 80 हजार पर चला गया था, जो अब देश में 10 ग्राम सोना 1,44,825 रुपये पर चल रहा है। इसमें 129 रुपये यानी 0.09% की गिरावट देखी गई है। वहीं, सोने का न्यूनतम भाव 1,43,385 रुपये दर्ज किया गया है। सोने का अधिकतम भाव 1,48,457 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का ओपन प्राइस 1,48,302 रुपये दर्ज किया गया है। सोना कल 1,44,954 पर बंद हुआ था। 

Gold Silver Rate : नहीं रूक रहा सिलसिला, आज इतने गिर गए सोने चांदी के दाम

चांदी की क्या चल रही है कीमत 


चांदी की कीमतों (Silver Rates Down) में अब बड़ी गिरावट दिख रही है। चांदी के दाम 2,27,470 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं। इसमें 3,990 यानी 1.72% गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,23,305 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। वहीं चांदी का अधिकतम भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चांदी का ओपन प्राइस 2,39,948 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का पिछला बंद भाव 2,31,460 रुपये रहा है। 


भविष्य में स्थिर हो सकती है कीमत


सोने और चांदी की गिरावट का देखकर एक्सपर्ट शुभम का कहना है कि अगर कीमतें स्थिर रहती तो भविष्य में तेजी की उम्मीद देखी जा रही थी। परंतु, अब सोने और चांदी में आई गिरावट से अनुमान है कि आगे चलकर सोना चांदी एक स्पोट प्राइस पकड़कर लंबे समय तक उसके आसपास ट्रेड कर सकते हैं। साल के अंत तक चांदी 2 लाख 70 हजार व सोना 1 लाख 50 हजार के आसपास ही रह सकता है। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *