FD – अगर आप भी एफडी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके फायदे की है। दरअसल आज हम आपको अपनी इस खबर में ये बताने जा रहे है कि आखिर एफडी पर कौन सा बैंक (Bank FD) सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है…ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है बैंकों की ब्याज दरों की डिटेल्स-
HR Breaking News, Digital Desk- (Best FD Rates) शेयर बाजार में इस समय भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जबकि सोने और चांदी की कीमतें भी गिरावट के रुख पर हैं। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बन सकता है। जानें, इस समय कौन सी बैंक या योजना में सबसे अच्छे रिटर्न मिल रहे हैं।
यह बैंक दे रहा है 8.25% तक ब्याज-
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) 1 से 5 साल की एफडी पर 8.25% तक का सालाना ब्याज दे रहा है। वहीं, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक की 1 से 5 साल की एफडी पर 8% तक ब्याज मिलता है। उत्कर्ष बैंक 1 से 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank FD Rates) पर ग्राहकों को 7.50% तक का ब्याज दे रहा है।
प्राइवेट बैंक दे रहे हैं इतना ब्याज-
एसबीआई बैंक (SBI Bank) 1 से 5 साल की एफडी पर 7.85% तक का ब्याज दे रहा है। वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) की 1 से 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.50% तक ब्याज मिलेगा।
सरकारी बैंक दे रहे हैं इतना ब्याज-
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) अपने सामान्य ग्राहकों को 1 से 5 साल की एफडी पर 6.60% तक का ब्याज दे रहा है। वहीं, केनरा बैंक भी 1 से 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.60% तक ब्याज प्रदान कर रहा है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) अपने एफडी ग्राहकों को 1 से 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.40% तक ब्याज दे रहा है। वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India) इसी अवधि की एफडी पर 6.60% तक ब्याज प्रदान कर रहा है।