Gold Silver Price : सोने की गिरावट ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, जानें क्या है ताजा कीमत

Saroj kanwar
3 Min Read

HR Breaking News (Gold and Silver Rates) सोने और चांदी के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। सोने के दाम बहुत तेजी से गिरे हैं। वहीं, चांदी भी इस गिरावट में पीछे नहीं रही है। सोने और चांदी की कीमतों में इस गिरावट से लोग हैरान रह गए हैं। चलिए जानते हैं सोने ने कैसे 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

क्यों गिरी है सोने चांदी की कीमत

सोने चांदी की कीमत गिरने के पीछे पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव व डॉलर की बढ़ती कीमत है। डॉलर लगातर बढ़ता जा रहा है और विदेशी निवेशकों ने सोना चांदी छोड़कर डोलर कैश में लेना प्रेफर किया है। लगातार डॉलर की मांग बढ़ रही है। वहीं, सोने चांदी की गिरावट ने निवेशकों और आम खरीदारों के बीच असमंजस की स्थिति बना दी है।

एक सप्ताह की बड़ी गिरावट

सोने और चांदी में सप्ताह के दौरान करीब 9.6 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। सितंबर 2011 के बाद की यह सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। इस सप्ताह में सोने में नरमी करीब 15 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। 15 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो गोल्ड फ्यूचर्स में 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,574.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सितंबर 2011 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है।

चांदी भी पूरी गिरावट में

चांदी अछूती नहीं रही है। सिल्वर फ्यूचर्स 2 प्रतिशत से अधिक टूटकर 67 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया है। लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट के चलते चांदी में कुल मिलाकर 14 प्रतिशत से ज्यादा की कमजोरी देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्स चेंज (MCX) पर 20 मार्च को सोना 144,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में करीब 8.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। मार्च 2000 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावटों में यह गिरावट एक है।

ऑलटाइम हाई से इतने गिरे दाम


सोने और चांदी के दामों (Silver All time High) में अपने ऑल टाइम हाई से भी बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए दर्ज किए गए थे, यह दाम 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपये पर चले गए थे। यह सोने का सबसे ऊपरी स्तर था। उसके बाद सोने के दाम 28,903 रुपये गिर गए हैं।  

बात करें चांदी की तो चांदी की कीमत (Silver price Down) 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपये पर थी। वहीं, सर्राफा बाजार में चांदी 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपये के ऑलटाइम हाई पर चली गई थी। तब से अब तक 50 दिन में चांदी 1.53 लाख रुपये गिर चुकी है। वहीं एमसीएक्स पर तो चांदी के दाम 4 लाख 20 हजार पर चले गए थे और उससे करीब दो लाख रुपये तक कम हो चुके हैं। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *