DA Hike : क्या इस बार 60 प्रतिशत ही रह जाएगा महंगाई भत्ता, जानें क्या है नया अपडेट

Saroj kanwar
3 Min Read

DA Hike : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए जनवरी-जून 2026 का महंगाई भत्ता (DA) अभी तक तय नहीं हुआ है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक इसमें करीब इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है… आपको बता दें कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के कारण इस बार ऐलान में देरी हो रही है-

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike) केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी (pensioners) जनवरी-जून 2026 की महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर इस तरह की घोषणा होली के समय हो जाती है, लेकिन इस बार अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। उम्मीद है कि सरकार मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत तक DA बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगी।

क्या है डीए और क्यों अहम हैं-

महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों के लिए डियरनेस रिलीफ (DR) का उद्देश्य बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करना है। इसकी गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर की जाती है। सरकार साल में दो बार-जनवरी और जुलाई में-DA और DR में संशोधन करती है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी (pensioners salary) और पेंशन महंगाई के अनुसार संतुलित रहे।

महंगाई भत्ते (DA) में अनुमानित बढ़ोतरी-

मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, DA में लगभग 2% की बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे यह 58% से बढ़कर 60% तक पहुँच सकता है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (employees basic salary) 18,000 रुपये है, तो उसका DA करीब 360 रुपये प्रति माह बढ़ सकता है। ध्यान रहे कि यह बढ़ोतरी मार्च की सैलरी में नहीं आएगी, बल्कि अप्रैल में एरियर (arrear) के साथ भुगतान की जाएगी।

देरी का कारण क्या है-

इस बार DA की घोषणा में देरी का मुख्य कारण सातवें और आठवें वेतन आयोग के बीच का संक्रमण है। 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया था, जबकि आठवां वेतन आयोग (8th pay commission latest update) अपनी सिफारिशें अभी तैयार कर रहा है। नई रिपोर्ट तैयार करने के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया गया है, इसलिए बड़े बदलावों की घोषणा में अभी समय लग सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *