Gold Silver Crash : निकल गई हेकड़ी, सोने चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, इतने गिर गए दाम

Saroj kanwar
4 Min Read

HR Breaking News (Gold Silver Rate Down) सोने व चांदी की कीमतों में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां, लोग युद्ध के हालातों के बीच सोने में बढ़ौतरी की उम्मीद कर रहे थे, वहीं अब सोने और चांदी के दाम बुरी तरह से गिरे हैं। दोनों ही कीमती धातुओं में बहुत बड़ी गिरावट आई है। चलिए जानते हैं क्या दाम चल रहे हैं- 

क्यों आई गिरावट
 

सोने और चांदी की कीमतों में जिस प्रकार से बड़ी गिरावट (gold silver rate down) आई है, कुछ एक्सपर्ट इसे प्रोफिट बुकिंग कह रहे हैं तो कुछ का मानना है कि यह पैनिक के कारण हुआ है। सोने और चांदी में धीरे-धीरे से गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब सोना और चांदी अपनी असल कीमतों की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने चांदी का बुलबुला फुट रहा है। 


कितने गिर गए हैं चांदी के दाम
 

चांदी की कीमत आज दोपहर में 2,34,913 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। वहीं, इसमें 13,281 रुपये यानी कि  5.35% की बड़ी गिरावट आई है। चांदी का आज का न्यूनतम भाव (Silver Rate Down) 2,34,051 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 2,45,674 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चांदी का आज का ओपन प्राइस 2,45,000 रहा है, जबकि कल चांदी 2,48,194 रुपये पर बंद हुई थी। 

सोने में भी बहुत बड़ी गिरावट
 

सोने ने भी निवेशकों की जेब ढीली करा दी है। सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। आज सोने की कीमत (MCX Gold Down) दोपहर में 1,48,773 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है। सोने में 4,252 रुपये यानी कि 2.78% की गिरावट आई है। सोने का न्यूनतम भाव 1,48,600 रुपये दर्ज किया गया है।वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,52,449 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, सोने आ ओपनिंग प्राइस 1,51,941 रुपये दर्ज किया गया है। सोने का पिछला बंद भाव 1,53,025 रुपये दर्ज किया गया था। 


क्या चल रही है इंटरनेशनल लेवल पर चांदी की कीमत
 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी की कीमतों (comex silver rate) में बड़ी गिरावट है। यहां पर तो चांदी 71.78 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। इसमें 5.812 डॉलर प्रति औंस यानी कि 7.49% की गिरावट आई है। आज का चांदी का ओपन प्राइस (Silver open price) 75.365 डॉलर प्रति औंस था। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 76.755 डॉलर प्रति औंस रहा है, जबकि न्यूनतम भाव 71.20 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का पिछला बंद भाव 77.592 डॉलर प्रति औंस रहा है। 


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना भाव
 

इंटरनेशनल स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट (Fall in Gold) दर्ज की गई है। इंटरनेशनल लेवल पर सोना 4,740.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, इसमें 155.90 डॉलर प्रति औंस यानी कि 3.18% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज सोना 4,828 डॉलर पर खुला था। सोने का अधिकतम भाव 4,868.70 डॉलर प्रति औंस रहा है। आज का सोने का न्यूनतम भाव 4,727.30 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 4,896.20 डॉलर प्रति औंस रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *