Gold Rate : एक ही दिन में 850 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए आपके शहर में क्या चल रहे दाम

Saroj kanwar
3 Min Read

HR Breaking News (Gold Rate) आज नवरात्री का पहला दिन है और पहले दिन ही सोना खरीददारो के लिए अच्छी खबर सामने आई है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। अगर आप भी इन दिनों सोना-चांदी (Gold Silver Price Today) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में सोने-चांदी केरेट क्या चल  रहे हैं।

MCX पर सोने-चांदी के भाव 


MCX (MCX Gold Rates)  पर आज 20 मार्च 2026 को सोने का भाव 1,52,248 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर चांदी का भाव 2,45,197 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। बीते दिनों घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने का भाव 1,53,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव 2,47,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। उसके बाद आज मार्केट खुलते ही गोल्ड रेट में 852 रुपये प्रति 10 ग्राम की नरमी आई है और चांदी में 2500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। 

फेड रिजर्व बैंक के अध्यक्ष ने दिया बयान 


बता दें कि अभी तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक (US Federal Reserve Bank) द्वारा ब्याज दरों में कटौती नहीं हुई है, जिसके बाद अध्यक्ष ने जानकारी साझा की है। जिसमें उनका कहना है कि ईरान इजरायल के बीच बढ़ रहे तनाव के चलते महंगाई बढ़ने की उम्मीद है। अगर महंगाई ऐसे ही रहती है तो  ब्याज दरों को भी कम नहीं किया जाएगा। हालांकि उन्होंने संकेत दिए है कि इस साल के आखिर तक एक बार बाजार में कटौती हो सकती है।


महानगरों में सोन-चांदी के भाव 


दिल्ली  (Gold silver rates in Delhi)


24 कैरेट सोने का भाव 1,57,890 रुपये 
22 कैरेट सोने का भाव 1,44,740 रुपये 
18 कैरेट सोने का भाव 1,18,450 रुपये 
एक किलो चांदी की कीमत 2,64,900 रुपये 

मुंबई (Gold silver prices in Mumbai)


24 कैरेट सोने का भाव 1,57,740 रुपये 
18 कैरेट सोने की कीमत 1,18,300 रुपये 
चांदी की कीमत 2,64,900 रुपये 

चेन्नई  (Gold Silver Rate in Chennai) 


24 कैरेट सोने का भाव 1,58,940 रुपये 
22 कैरेट सोने की किमत 1,45,690 रुपये
1 किलो चांदी की कीमत 2,74,900 रुपये 

कोलकाता  (Gold Silver Rate in Kolkata)


24 कैरेट सोने का भाव 1,54,640 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,41,750 रुपये 
चांदी का भाव 2,64,900 रुपये 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *