Gold Silver Down : 31 हजार के करीब गिरी चांदी, सोने में भी तगड़ी गिरावट, चेक करे ताजा रेट

Saroj kanwar
3 Min Read

HR Breaking News : (Gold Silver Price MCX) सोना और चांदी वह कीमती धातुएं है, जिन्होंने पिछले एक से डेढ़ साल में निवेशकों को काफी दमदार रिटर्न दिया है। साल 2024 के आखिर से सोने के भाव ने बुलेट की रफ्तार पकड़ी थी, जो साल 2026 की 29 जनवरी तक जारी रही। 29 जनवरी की शाम को सोने और चांदी की कीमतों में अचानक से गिरावट आ गई, जिसकी वजह से मार्केट में हलचल मच गई तथा निवेशकों के बीच डर का माहौल फैल गया।


फरवरी महीने की शुरुआत से अब तक सोने और चांदी के भाव (Latest Gold Silver Price) ने एक बार भी अपने हाई लेवल के आंकड़े को टच नहीं किया है, लेकिन अभी भी सोने और चांदी के भाव आम आदमी के हाथ से बाहर चल रहे हैं। इन दिनों भी सोने और चांदी की खरीदारी करने के मामले में हर कोई अपने पैर पीछे कर रहा है। आज 19 मार्च के दिन भी सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है जिसकी वजह से मार्केट में काफी ज्यादा हलचल मच गई है।

31 हजार गिरी चांदी


आज 20 मार्च को चांदी की कीमतों ने 2,45,674 रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े (Silver Rate Down) को छुआ लेकिन उसके बाद कीमतों में लगभग 31,462 रूपये की गिरावट देखी गई और गिरते-गिरते दाम आज के लो प्राइस 2,14,212 पर पहुंच गए। फिलहाल चांदी के भाव 2,28,300 प्रति किलोग्राम पर चल रहे हैं।

सोने में भी गिरावट


सोने के भाव (Gold Rate On MCX) की बात की जाए तो आज सोने में भी जबरदस्त गिरावट (Gold Silver Rate Down) देखने को मिली है। आज सुबह सोने के भाव में 1,52,449 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छुआ और उसके बाद लगभग 11,328 रूपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई और सोने के भाव आज के लो प्राइस 1,41,121 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। फिलहाल सोने के भाव 1,44,254 रूपये पर चल रहे हैं।


सोने और चांदी के दामों में आज गिरावट (Gold Or Silver Price Down) दर्ज की गई, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि वैश्विक संकेतों और डॉलर की मजबूती के चलते कीमतों पर दबाव देखने को मिला। गिरते भावों के बीच खरीदारों में खुशी बढ़ा है, जबकि निवेशक उदास नजर आ रहे हैं। विशेषज्ञों (Gold Or Silver Experts) के मुताबिक आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *