एप्पल फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा: टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एप्पल स्मार्टफोन की दुनिया में क्रांति लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल इस साल सितंबर में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन, जिसे आईफोन अल्ट्रा नाम दिया गया है, लॉन्च करने जा रही है। इस डिवाइस में किताब जैसी डिजाइन, 7.8 इंच की विशाल मेन स्क्रीन और दुनिया का पहला 2nm प्रोसेसर, A20 प्रो होगा, जो सैमसंग और गूगल के फोल्डेबल फोनों को टक्कर देगा।
यह एप्पल फोन न सिर्फ मल्टीटास्किंग का नया अनुभव देगा, बल्कि लिक्विड मेटल हिंज और अंडर-डिस्प्ले की जगह हाई-क्वालिटी पंच-होल कैमरा जैसी खूबियां इसे प्रीमियम सेगमेंट का बादशाह बना देंगी।
डिजाइन और डिस्प्ले
Apple का फोल्डेबल iPhone Ultra पारंपरिक फोल्डेबल फोनों से थोड़ा चौड़ा होगा, जिससे खुलने पर यह एक मिनी iPad जैसा लगेगा। इसकी मुख्य स्क्रीन 7.8 इंच की होगी, जबकि बाहरी कवर स्क्रीन 5.5 इंच की होगी। Apple इस फोन में स्क्रीन के बीच की रेखा (क्रीज) को पूरी तरह से खत्म करने के लिए नई तकनीक पर काम कर रहा है।
मजबूती के लिए, लिक्विड मेटल से बना हिंज इस्तेमाल किया गया है, जो न केवल इसे हल्का बनाएगा बल्कि हजारों बार मोड़ने के बाद भी इसकी कार्यक्षमता बरकरार रखेगा। फोन का फ्रेम टाइटेनियम मिश्र धातु से बना हो सकता है, जो इसे मजबूती और प्रीमियम लुक दोनों प्रदान करता है। ‘A20 प्रो चिपसेट
iPhone Ultra परफॉर्मेंस के मामले में इतिहास रचने के लिए तैयार है। इसमें Apple का अब तक का सबसे उन्नत A20 प्रो चिपसेट होगा, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित है। यही प्रोसेसर आगामी iPhone 18 Pro सीरीज़ में भी देखने को मिलेगा। यह चिपसेट मौजूदा मॉडलों की तुलना में कहीं अधिक पावर-एफिशिएंट और तेज़ होगा। यह प्रोसेसर फोन को हेवी गेमिंग, 8K वीडियो एडिटिंग और एडवांस्ड AI फीचर्स को आसानी से संभालने में सक्षम बनाएगा।
iOS 27 और मल्टीटास्किंग
फोल्डेबल iPhone Ultra नए iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। खास बात यह है कि Apple ने इस फोन के लिए अपने सभी ऐप्स को बड़े स्क्रीन पर बेहतर तरीके से काम करने के लिए रीडिजाइन किया है। इसमें स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग की सुविधा होगी, जिससे आप एक साथ दो ऐप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, Apple ने स्पष्ट किया है कि यह iPad OS के साथ कम्पैटिबल नहीं होगा, बल्कि बड़े स्क्रीन पर iPhone के अनुभव को और बेहतर बनाएगा।