भोजपुरी गाना- ‘टूटे देह रात रात भर’ में आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू की बोल्ड केमिस्ट्री ने यूट्यूब पर लगाई आग, अभी देखें

Saroj kanwar
2 Min Read

आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू का रोमांटिक गाना – इन दिनों भोजपुरी गाने न सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार में, बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचा रहे हैं। और जब बात यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की आती है, तो सोशल मीडिया पर हलचल मचना लाज़मी है। जहां फैंस आम्रपाली और ‘निरहुआ’ (दिनेश लाल यादव) की जोड़ी के दीवाने हैं, वहीं इन दिनों आम्रपाली की किसी और के साथ केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है।


जी हां, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू की। उनका हाल ही में हिट हुआ गाना “टूटे देह रात भर” एक बार फिर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में आम्रपाली और कल्लू की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है।

अमरापली की नीली साड़ी में जादू और अरविंद अकेला कल्लू का स्वैग
वीडियो में अमरापली दुबे नीली साड़ी में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। अरविंद अकेला कल्लू का स्टाइलिश लुक और स्वैग देखने लायक है। दोनों की केमिस्ट्री इतनी दमदार है कि फैंस इसे “ब्लॉकबस्टर जोड़ी” कह रहे हैं। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह ने गाया है।


संगीत ओम झा ने तैयार किया है और गीत दिवंगत श्याम देहाती ने लिखे हैं। यूट्यूब कमेंट सेक्शन में इसकी खूब तारीफ हो रही है। कुछ लोग इसे “सालों का सबसे बेहतरीन रोमांटिक गाना” कह रहे हैं, वहीं कुछ लोग आम्रपाली के गायन की शैली की प्रशंसा कर रहे हैं। अगर आपने अभी तक वीडियो नहीं देखा है, तो आप इसे SRK MUSIC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *