आज ही भरें HPSC फॉर्म, हरियाणा सिविल सेवा के लिए आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन

Saroj kanwar
2 Min Read

HPSC HCS Recruitment 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग यानी HPSC की ओर से हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास आज अंतिम मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 102 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तरह की तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।

कौन कर सकता है आवेदन

HPSC की परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पास होना चाहिए।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, उसके बाद मुख्य परीक्षा और अंत में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे और दोनों ही 100-100 अंकों के होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी, यानी हर गलत जवाब पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

जानें कैसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सावधानी से भरें।

वहीं आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें, जिससे भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *