Aadhaar-Pan Update: नया घर बदला तो चुटकियों में आधार और पैन में अपडेट करें नाम, पता, जानें आसान तरीका

Saroj kanwar
5 Min Read

Aadhaar-Pan Update: आधार और पैन आज के समय में हर नागरिक के लिए बेहद अहम दस्तावेज बन चुके हैं। बैंकिंग से लेकर आयकर रिटर्न, सरकारी योजनाओं से लेकर मोबाइल सिम तक, लगभग हर जरूरी काम में इनकी जरूरत पड़ती है। आधार 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI जारी करता है। यह संख्या व्यक्ति की बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय जानकारी के सत्यापन के बाद प्रदान की जाती है। भारत का कोई भी निवासी, चाहे उसकी उम्र या लिंग कुछ भी हो, स्वेच्छा से आधार बनवा सकता है।

आधार और पैन को अपडेट रखना क्यों जरूरी

अक्सर लोग किराये के घर में शिफ्ट होते हैं या नया मकान खरीदते हैं। ऐसे में पते में बदलाव स्वाभाविक है, लेकिन कई बार दस्तावेज अपडेट नहीं किए जाते। आधार और पैन में दर्ज जानकारी यदि पुरानी या गलत हो तो बैंक केवाईसी, आयकर से जुड़े कार्य, सब्सिडी, पेंशन या अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ सकती है। गलत जानकारी के कारण आवेदन रिजेक्ट होने की संभावना भी रहती है। इसलिए समय रहते इन दस्तावेजों को अपडेट कराना बेहद जरूरी है।

कैसे अपडेट करें पैन कार्ड?

अगर पैन कार्ड में नाम, जन्म तिथि, पता या अन्य जानकारी में सुधार कराना है, तो इसके लिए अधिकृत पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

  1. सबसे पहले NSDL या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद बदलाव या सुधार के ऑप्शन का चयन करना होता है।
  3. इसके बाद एक नया पेज खुलता है, जहां आवेदक को अपना पैन नंबर, नाम, जन्म तिथि और ईमेल आईडी दर्ज करनी होती है।
  4. प्रक्रिया पूरी करने पर एक टोकन नंबर जारी किया जाता है।
  5. जिस जानकारी में सुधार करना हो, उसे चुनकर सही डिटेल भरना जरूरी होता है।
  6.  इसके बाद पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर जरूरी दस्तावेज अपलोड किए जाते हैं।
  7. शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट किया जाता है।
  8. आवेदन के बाद प्राप्त एकनॉलेजमेंट नंबर को सुरक्षित रखना चाहिए, क्योंकि इसी के माध्यम से आवेदन का स्टेटस जांच जा सकते हैं।

कैसे अपडेट करें आधार कार्ड

  • अगरआपने हाल ही में नया घर लिया है या किराये के मकान में शिफ्ट हुए हैं, तो आधार में पता बदलना बेहद जरूरी है।
  • इसके लिए ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध है। सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाकर अपनी भाषा का चयन करें।
  • इसके बाद My Aadhaar सेक्शन में जाकर अपडेट से जुड़े ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन अपडेट ऑप्शन चुनने के बाद आधार नंबर दर्ज कर लॉगिन करना होता है।
  • लॉगिन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी का इस्तेमाल किया जाता है।
  • लॉगिन होने के बाद Address Update ऑप्शन चुनकर नया पता सावधानी से भरें।
  • नए पते के लिए वैलिड दस्तावेज अपलोड करना जरूरी है, जैसे हाल का बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट या अन्य स्वीकृत प्रमाण पत्र।
  • सभी डिटेल की जांच करने के बाद आवेदन सबमिट किया जा सकता है।
  • आवेदन करने के बाद एक नंबर मिलता है, जिससे स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है।

पते के प्रमाण के लिए जरूरीदस्तावेज

पता अपडेट कराने के लिए ऐसे दस्तावेज मान्य होते हैं जो हाल की तिथि के हों और सही जानकारी दर्शाते हों। इनमें बिजली या पानी का बिल, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, मकान मालिक द्वारा हस्ताक्षरित किरायानामा, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड शामिल हैं। दस्तावेज स्पष्ट और पढ़ने योग्य होने चाहिए, ताकि आवेदन अस्वीकृत न हो।

समय पर अपडेट कराएं दस्तावेज

आधार और पैन में सही जानकारी होना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जरूरी प्रशासनिक आवश्यकता है। समय पर अपडेट कराने से भविष्य में किसी भी प्रकार की वित्तीय या सरकारी प्रक्रिया में अड़चन नहीं आती। इसलिए यदि आपने हाल ही में पता बदला है या किसी अन्य जानकारी में सुधार की जरूरत है, तो देर न करें और तुरंत आवश्यक कदम उठाएं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *