भारत की करारी हार पर पाकिस्तानी दिग्गज का तंज, बोले- ये तो बदला था!

Saroj kanwar
2 Min Read

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन भारत को करारी शिकस्त दी। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी हार बताई जा रही है।

वहीं इस हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। अब टीम इंडिया को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही नेट रन रेट भी बेहतर करनी होगी, ताकि अगर 4-4 अंकों की स्थिति बनती है तो भारत आगे निकल सके।

मोहम्मद हफीज का बड़ा बयान

भारत की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी Mohammad Hafeez का बयान चर्चा में है। एक पाकिस्तानी शो में उन्होंने कहा कि यह मैच 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का बदला था। उनके शब्दों में, “यह एक रिवेंज था।

गौरतलब है कि ICC Men’s T20 World Cup 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया था। उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे और जवाब में साउथ अफ्रीका 169 रन ही बना सकी थी।

क्या हुआ मैच में?

सुपर-8 के इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 7 विकेट पर 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने 63 रन की अहम पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। इसके बाद 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। टीम इंडिया 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवम दुबे ने 42 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *