नई दिल्ली: दक्षिणी फिलीपींस से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने सबको स्तब्ध कर दिया है। फिलीपींस के बोंगाओ नामक छोटे से द्वीप पर लगी भीषण आग ने सब कुछ तबाह कर दिया है। आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाना बेहद मुश्किल साबित हुआ।
आग ने लगभग 1,000 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 5,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा। 1,000 मकान राख हो गए। मेहनत की कमाई से बने आलीशान घर अब नष्ट हो चुके हैं, जिससे निवासी सदमे में हैं। समाचार एजेंसी पीएनए के अनुसार, आग बारांगे लामियन नामक इलाके में लगी थी।
यह इलाका एक छोटे से द्वीप पर स्थित है जहाँ घर पानी के ऊपर खंभों पर बने हैं। अधिकांश घर लकड़ी, बांस और नारियल के पत्तों जैसी हल्की सामग्रियों से निर्मित हैं। ये घर एक-दूसरे के बहुत करीब बने हैं।