नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव इस समय चरम पर है, जिससे स्थिति अस्थिर बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को चेतावनी दे रहे हैं। अब ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई भी अमेरिका के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहे हैं।
खामेनेई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस बार ईरान पर हमला हुआ तो इसके परिणाम सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पूरा क्षेत्र युद्ध की चपेट में आ जाएगा। खामेनेई ने ये बातें एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि उन्हें (अमेरिका को) यह समझना चाहिए कि अगर वे इस बार युद्ध शुरू करते हैं, तो यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा। खामेनेई का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मध्य पूर्व में बड़ी संख्या में सैनिक तैनात किए हैं और ईरान पर हमले की आशंका लगातार बनी हुई है।