पीटी उषा – वी श्रीनिवासन का निधन:- भारत की “गोल्डन गर्ल” के नाम से मशहूर पीटी उषा ने अपने पति वी श्रीनिवासन को खो दिया है, जिनका 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा के पति के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीटी उषा वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष हैं। पीटी उषा और वी श्रीनिवासन का विवाह 1991 में हुआ था। खबरों के अनुसार, श्रीनिवासन दोपहर लगभग 1:00 बजे थिक्कोडी पेरुमलपुरम स्थित अपने घर पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब पीटी उषा संसदीय सत्र से लौट रही थीं और घर पर नहीं थीं।
पीटी उषा के पति का निधन कैसे हुआ?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन उस समय हुआ जब उनकी पत्नी घर से बाहर थीं। श्रीनिवासन अचानक घर पर बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका देहांत हो गया। पति की मृत्यु की खबर से पीटी उषा गहरे सदमे में हैं।
वी. श्रीनिवासन कौन थे?
पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन 67 वर्ष के थे। उनका जन्म नारायण और सरोजिनी के घर कुट्टिक्कड़ पोन्नानी के वेंगाली थारावड में हुआ था। वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से उप अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने 1991 में पीटी उषा से विवाह किया था।