नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनकी टैरिफ नीतियों के चलते उनके कुछ करीबी सहयोगी भी उनसे दूरी बना रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को एक और बड़ी धमकी दी है। इस दौरान ट्रंप ने कनाडा पर अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम जेट्स के प्रमाणीकरण को अनुचित तरीके से रोकने का आरोप लगाया।
उन्होंने कनाडा को धमकी दी कि या तो वह अपना फैसला वापस ले या फिर अमेरिका के टैरिफ का सामना करे। उन्होंने कहा कि अगर कनाडा गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस कॉर्प के विमानों को मंजूरी नहीं देता है, तो अमेरिका में बेचे जाने वाले कनाडाई जेट विमानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।
ट्रंप की इस धमकी से कनाडा और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ सकता है। दोनों देश पहले से ही कई मुद्दों पर एक-दूसरे से असहमत हैं। काफी समय से दोनों देशों के बीच काफी तनाव बना हुआ है।