हरियाणा में देर रात बारिश के साथ ओले गिरे

Saroj kanwar
1 Min Read

हरियाणा में गुरुवार

को दोपहर तक धूप खिली रही। शाम करीब 4 बजे मौसम बदल गया। बादल छा गए। रात में 10 बजे तेज हवाएं चलीं। इसके बाद सिरसा में बारिश के साथ ओले गिरे। इसके अलावा हिसार व फतेहाबाद में आसमानी बिजली गरजने के साथ बारिश हुई। आज भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

सोनीपत में रात का तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। भिवानी में 3.5, करनाल में 4.4, हिसार में 4.6 और जींद में 4.8 डिग्री रहा।

औसतन रात के तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई है। अब दिन का पारा सामान्य से 4.8 डिग्री तक ज्यादा है। रोहतक में सबसे अधिक 26.1 डिग्री रहा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *