अंडर-19 विश्व कप का पहला मैच भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच खेला जा रहा है। गुरुवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, अमेरिका की टीम बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में 35.2 ओवर में 107 रन पर ऑल आउट हो गई। अमेरिका की ओर से नीतीश सुदिनी ने 36 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
आज के मैच में अंडर-19 भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
हेनिल पटेल ने 5 विकेट लिए, जबकि वैभव सूर्यवंशी, दीपेश देवेंद्रन, आरएस अंब्रिस और खिलन पटेल ने 1-1 विकेट लिया। 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत को शुरुआती झटका तब लगा जब वैभव सूर्यवंशी अमेरिकी तेज गेंदबाज ऋत्विक अप्पिडी की गेंद पर मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भारत ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन बनाए। कप्तान आयुष म्हात्रे 15 रन और वेदांत त्रिवेदी 2 रन बनाकर क्रीज पर थे।
बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है। इंग्लैंड ने वार्म-अप मैच में भारत को हराया। भारत और अमेरिका के अलावा, ग्रुप बी में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम में वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा जैसे उभरते हुए खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराकर अंडर-19 विश्व कप में जगह बनाई थी। हालांकि, उसे इंग्लैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच में हार का सामना करना पड़ा।
टीमें
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीस, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल।
यूएसए: उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), ऋत्विक अप्पीदी, अदनीत झांब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, शिव शनि, अदित कप्पा, ऋषभ शिम्पी।
भारत के पास पांच अंडर-19 विश्व कप खिताब हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम है. टीम ने पांच बार खिताब जीता है (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022), जबकि 2006, 2016, 2020 और 2024 में उपविजेता रही है।
वर्तमान चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 2024 के फाइनल में भारत को हराकर ट्रॉफी जीती थी। ऑस्ट्रेलिया ने चार बार खिताब जीता है। पाकिस्तान ने दो बार खिताब जीता है, जबकि वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड ने एक-एक बार अंडर-19 विश्व कप जीता है।