नई दिल्ली: बांग्लादेश में आम चुनावों के बीच अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। हिंदू समुदाय के सदस्यों की लगातार हो रही हत्याओं ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक क्रूर हमले में एक और हिंदू व्यक्ति की जान चली गई।
राजधानी ढाका से लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव में दवा और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करने वाले खोकन चंद्र दास पर बुधवार रात इस्लामी आतंकवादियों ने हमला किया। हमलावरों ने धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया और उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की।
खोकन चंद्र दास के परिवार ने बताया कि बुधवार रात दुकान बंद करके घर लौटते समय उन पर हमला हुआ। हमले में बुरी तरह झुलसे खोकन दास किसी तरह पास के तालाब में कूद गए, जिससे आग बुझ गई, लेकिन उनका चेहरा और सिर बुरी तरह जल गए थे। परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हमलावर अभी तक फरार हैं।