2 January 2026 rashifal : कन्या वालों को कॅरियर में नए विकल्प मिलेंगे, तुला वाले सुख-सुविधा पर करेंगे खर्च

Saroj kanwar
4 Min Read

मेष

शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : व्यापारिक सौदे लाभदायक हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है। तौर-तरीके बदलकर अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। धैर्य रखें।

वृष

शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला : पारिवारिक समस्याओं के समाधान में व्यस्त रहेंगे। परिणय संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विवाद की स्थिति में शांति से निर्णय लें, समाधान संभव है। मन में चल रही उथल-पुथल परेशान कर सकती है।

मिथुन

शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : कार्यस्थल की समस्या से छुटकारा मिलेगा। दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे। रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ेगी। नए सौदे हाथ आ सकते हैं।

कर्क

शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : स्वास्थ्य में गिरावट से मन दुखी होगा। पारिवारिक समस्या का समाधान होने के आसार हैं। दुविधा छोड़कर काम में जुट जाएं सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। मित्र मिलेंगे।

सिंह

शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : अनावश्यक टकराव के चलते काम में परेशानी हो सकती है। भाग्यभरोसे रहे तो अच्छे अवसर हाथ से निकल जाएंगे। युवाओं को अनुसंधानात्मक गतिविधियों में बड़ा लाभ मिलेगा। आय बढ़ेगी।

कन्या

शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी : युवाओं को कॅरियर में नए विकल्प मिलेंगे। कारोबारी सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामले सुलझ सकते हैं। कानूनी विवाद के समाधान की उम्मीद है। यात्रा हो सकती है।


तुला

शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च संभव है। कार्यस्थल पर अनुकूलता बनाने में सफल रहेंगे। राजकीय मामलों के सुलझने की उम्मीद है। पुराने मामले उजागर होने का भय बनेगा।

वृश्चिक

शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए यात्रा करनी पड़ेगी।। भाग्योदय में आ रही बाधा दूर होगी। मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है।

धनु

शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। सफलता के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। विपरीत हालात में समझौता करना लाभदायक रहेगा। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा।


मकर

शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला : कार्यक्षेत्र में संपकों का लाभ मिलेगा। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक उत्सवों का आयोजन खर्चीला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। विवाद से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ

शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : दूसरों की बातों पर भरोसा कर अपनों को दुश्मन समझ बैठेंगे। अनुभव की कमी से बड़े फैसले लेने में चूक सकते हैं। साझेदारी में चल रहा विवाद दूर होगा। यात्रा कार्यक्रम टालना पड़ सकता है।

मीना

शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : बिखरे कामों को समेटने में सफलता मिलेगी। भावनात्मक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नई योजनाओं में आ रही बाधा दूर होगी। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *