रतलाम / कलेक्टर ने तहसील न्यायालयों, शासकीय अभिलेखागार एवं निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया, रीडर को कारण बताओं सूचना पत्र जारी

Saroj kanwar
1 Min Read

रतलाम,01 जनवरी(इ खबर टुडे)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आज तहसील न्यायालय रतलाम ग्रामीण, नायब तहसीलदार न्यायालय बिलपांक एवं निर्वाचन कार्यालय रतलाम ग्रामीण एवं शासकीय अभिलेखागार का निरीक्षण किया। 

तहसील न्यायालय के निरीक्षण के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों, नामांकन, बंटवारा,सीमांकन के प्रकरण देखे एवं समय सीमा में प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। समय अवधि में प्रकरणों का निराकरण एवं प्रक्रिया पूर्ण न करने पर तहसील रतलाम ग्रामीण एवं नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर (प्रवाचक) को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने विधानसभा 219 रतलाम ग्रामीण के निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर एस आई आर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फार्म 6,फार्म 7, फार्म 8 एवं दावे आपत्तियों की समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। शासकीय अभिलेखागार का निरीक्षण कर साफ-सफाई करवाने, फाइलों को व्यवस्थित कर सही क्रम में रखने के लिए संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान ए डी एम डॉ शालिनी श्रीवास्तव,एस डी एम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा सहित संबंधित शासकीय सेवक उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *