मौसम विभाग का दिल्ली वालो के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

Saroj kanwar
1 Min Read

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के il कमीशन शनिवार घने कोहरे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग में शनिवार तड़के घने से बहुत घने कोहरे के साथ मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया।

अगले सप्ताह अधिक तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है

आईएमडी ने कहा कि, दिल्ली के अलग-अलग स्थान पर शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकते है और अधिकतम न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वैज्ञानिक और क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह अधिक तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

दिल्ली में सुबह और शाम के समय ठंडक रहेगी

उन्होंने बताया दिल्ली में सुबह और शाम के समय ठंडक रहेगी। हालाँकि दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री कम है। शहर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *