बैंक अवकाश: आज, 25 दिसंबर के बाद, कल, शुक्रवार, 26 दिसंबर को भी बैंक बंद रहेंगे। क्रिसमस के त्योहार के कारण आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। इन तीनों शहरों में क्रिसमस बड़े उत्साह से मनाया जाता है, इसीलिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इस दिन सार्वजनिक और निजी दोनों बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
बैंक बंद होने के बावजूद, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन लेनदेन, बिल भुगतान और एटीएम से नकदी निकासी कर सकेंगे। हालांकि, शाखा से संबंधित आवश्यक कार्यों के लिए बैंक के दोबारा खुलने का इंतजार करना होगा।
दिसंबर 2025 में आने वाले बैंक अवकाश
26 दिसंबर (क्रिसमस उत्सव) – आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
27 दिसंबर – बैंक केवल कोहिमा में बंद रहेंगे।
30 दिसंबर (यु कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि) – शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर (नए साल की पूर्व संध्या / इमोइनु इरत्पा) – आइजोल और इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे।