एसआईआर मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

Saroj kanwar
1 Min Read

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है, जहाँ जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्षी राजनीतिक दल लगातार SIR और दिल्ली प्रदूषण जैसे मुद्दों पर नारेबाजी कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब कार्यवाही दोपहर 2 बजे के बाद ही शुरू होगी।

इसके अलावा, राज्यसभा में भी जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में विपक्ष के रवैये को गैरजिम्मेदाराना बताया है। इससे पहले, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

जब अध्यक्ष ओम बिरला अपनी सीट पर वापस लौटे और कार्यवाही फिर से शुरू की, तो विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके कारण सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *