1 December 2025 rashifal :  आज इन राशि वालों के पुराने सौदों का होगा नवीनीकरण, धनु वालों का भाग्योदय

Saroj kanwar
4 Min Read

मेष

शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : नजरिया बदलें, अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं। कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। घर में मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ें, सफलता संभव है।

वृष

शुभशुभ अंक 3, 3, शुभ रंग नीला साझेदारी में नई शुरुआत की संभावना है। सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ सुकून महसूस करेंगे। पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें।

मिथुन

शुभ अंक 2 शुभ रंग जामुनी : मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। अधिकारियों के आदेश की अनदेखी से नुकसान संभव है। कार्यस्थल पर टकराव टालने की कोशिश करें, तनाव कम होगा। खामोशी से अपना काम करेंगे। धैर्य रखें।


कर्क

शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। अटका धन वसूल करने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन पर पूरा ध्यान दें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। घर की सुख-सुविधा पर खर्च की रूपरेखा बनेगी।

सिंह

शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : कार्यक्षेत्र में अधिकारों को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है। वित्तीय मामलों को गंभीरता से सुलझाने की जरूरत है। लोगों से संपर्क साधने की कोशिश करेंगे। आलस को त्यागें और ऊर्जावान बनें।

कन्या

शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी : विद्यार्थी प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे। अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यापारिक लेनदेन में दूसरों पर विश्वास करने से बचें। बच्चों की समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी

तुला

शुभ अंक 3 3 शुभ रंग काला : वाक्चातुर्य से अटके मामले निपटाने में सफल रहेंगे। परिवार का साथ खुशी देगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके योगदान व काम की प्रशंसा होगी। पुराने सौदों का नवीनीकरण कर सकते हैं।

वृश्चिक

शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : दिन सकारात्मक रहेगा प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। सहयोगियों की समस्या को धैर्य के साथ निपटाने का प्रयास करें। मन ही मन किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी।

धनु

शुभशुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : भाग्योदय की संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी महंगी पड़ सकती है। अपने रवैये में बदलाव की कोशिश करें, रिश्तों में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। शांत रहें।


मकर

शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह से लिया फैसला लाभदायी रहेगा। घरेलू मामलों में बाहरी दखल से बात बिगड़ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ

शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : आप परिवार व मित्रों से जुड़ी बातों को गंभीरता से लेंगे। आय-व्यय में तालमेल का अभाव परेशान कर सकता है। कारोबारी सौदे लाभदायी रहेंगे। यात्रा कार्यक्रम टालना पड़ सकता है।

मीन

शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : कुछ लोग उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारिक योजना की शुरुआत हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी होगी। कर्जदारी के चलते तनाव बढ़ सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *