29 November 2025 rashifal : आज इन राशि वालों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मीन वाले महत्वाकांक्षी योजना शुरू करेंगे

Saroj kanwar
5 Min Read

मेष

शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : धरि-धीरे आर्थिक स्थिति पर काबू कर लेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, पुराना रोग फिर से हो सकता है। कारोबारी मंदी शुरुआत में झटका दे सकती है। यात्रा लाभदायी रहेगी।

वृष

शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : परिवार की मदद से बिखरे काम समेट लेंगे। भावनात्मक संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। टालमटोल की आदत नुकसानदायी हो सकती है। युवाओं को काम की तलाश में भटकना पड़ सकता है।

मिथुन

शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : निजी काम में बाहरी दखल से तनाव बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आकस्मिक खचों के चलते जरूरी कामों को बीच में रोकना पड़ सकता है। बुजुगों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आस्था बढ़ेगी।

कर्क

शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला: लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रहेंगे। आय-व्यय में तालमेल के अभाव से परेशानी हो सकती है। आयात-निर्यात के कारोबार में सफल रहेंगे।

सिंह

शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : कार्यस्थल की अव्यवस्था दूर करने के लिए कठोर कदम उठाने पड़ेंगे। कार्यशैली में बदलाव की कोशिश करेंगे। अनुभवी लोगों का साथ काम में निखार लाएगा। नौकरी में स्थायित्व व तरक्की संभव है।

कन्या

शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला : मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। नया घर अथवा वाहन खरीदने का मन बनेगा। आपके मनमाने रवैये से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। दूसरे की जिम्मेदारी ढोने के चक्कर में सेहत बिगाड़ लेंगे। धैर्य रखें।

तुला

शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी : कारोबारी यात्रा लाभदायी रहेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझने के आसार बनेंगे। कुछ अनचाहे सौदे करने पड़ सकते हैं। सफर में सावधानी बरतें।

वृश्चिक

शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : महत्वपूर्ण

मामलों में शीघ्र फैसला लेने की जरूरत है। विवादास्पद मुद्दों को मिल बैठकर सुलझाने का प्रयास करेंगे। अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे।

धनु

शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : विरोधी

आपकी सफलता की राह में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। दृढ़ निश्चय से हर मुश्किल आसान कर लेंगे। नए संपकों में सावधानी बरतें, लोग भ्रमित करने की कोशिश करेंगे।

मकर

शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी: गतिरोध को दूर करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में नया प्रयास अच्छा लाभ दिला सकता है। उलझे मामले कुछ समय के लिए टालना बेहतर है। जरूरतमंदों की मदद करने से खुशी मिलेगी।

कुंभ

शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : सपने साकार करने के लिए अनुकूल अवसर की तलाश पूरी हो सकती है। लेनदेन के मामले सुलझने से राहत महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर सुविधा का अभाव अखरेगा। यात्रा टालना बेहतर है।

मीन

शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल : महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। मुश्किल हालात में संयम बनाए रखें। अटका धन मिलने के साथ आकस्मिक लाभ के अवसर भी मिलेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

आज का पंचांग

आज का तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष नवमी, शनिवार रात्रि 11:16 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी, तारीख 7, सूर्य

दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 29 नवंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 02:23

तक, इसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। हर्षण योग प्रातः 09:27 तक, इसके बाद कज्र योग रहेगा। बालव करण प्रातः 11:46 तक, इसके बाद कौलव करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रातः 05:30) सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-कुंभ,

मंगल-वृश्चिक, बुध-तुला, गुरु-कर्क, शुक्र-वृश्चिक, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।

राहुकाल :

प्रातः 09:00 से 10:30 तक रहेगा।

दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो लौंग खाकर

यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : बुध मार्गी रात्रि 11:10, महानंदा नवमी, श्री हरि जयंती, कल्पादि, पंचक, जैन दिवाकर चौथमल पुण्य स्थानक जैन, विवाह मुहूर्त उत्तराभाद्रपद में।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:19 से 09:38 तक शुभ का, दोपहर 12:15 से 01:33 तक चर का, दोपहर 01:33 से सायं 04:10 तक लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा।

आज विशेष : आज हर्षण योग में सोने का दान करना शुभफलदायी होता है। शनिवार को लोहे की शनि देव की मूर्ति का गंध, पुष्पादि से पूजन करके व्रत करें तो शनि जनित समस्त दोष दूर होते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *