देखें- रोते हुए ऋषभ पंत, देखें सभी वायरल तस्वीरें

Saroj kanwar
3 Min Read

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस टेस्ट में टीम इंडिया को 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जो उसके टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इससे भी शर्मनाक बात यह रही कि दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती और भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप किया। ये दोनों शर्मनाक रिकॉर्ड ऋषभ पंत की कप्तानी में बने, जो गुवाहाटी टेस्ट में पहली बार टीम इंडिया की कमान संभाल रहे थे।

कड़वी सच्चाई ने ऋषभ पंत को रुला दिया
अपनी पहली कप्तानी में ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज होने से पंत मैच में हार के बाद काफी भावुक भी दिखे। मैदान पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिनमें पंत आंखों से आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं। इस टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले तक ऋषभ पंत गुवाहाटी को अपने लिए एक लकी और बेहद खास मैदान मानते थे। 2018 में पंत ने इसी मैदान पर टीम इंडिया के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था। अब इसी मैदान पर उन्हें इस टेस्ट मैच में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला है।
पंत ने मैच के पहले दिन टॉस के दौरान इस खुशी का इज़हार किया था, जब उन्होंने कहा था कि गुवाहाटी का मैदान हमेशा उनके दिल में एक खास जगह रखेगा। अब नतीजे के बाद यह एहसास और गहरा गया होगा, क्योंकि बतौर कप्तान पंत ने इतने शर्मनाक डेब्यू की कभी कल्पना भी नहीं की थी। पंत इससे निराश दिखे। उनकी आँखों में आँसू भी दिखे, जिसकी तस्वीरें वायरल हुईं। पंत के लिए सबसे बड़ी निराशा यह रही कि इस सीरीज़ के ज़रिए उन्होंने कई महीनों बाद टीम इंडिया में वापसी की थी।

\

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ के दौरान पैर में फ्रैक्चर होने से पहले तक, वह कप्तान शुभमन गिल के बाद टीम इंडिया के सबसे सफल बल्लेबाज़ थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी पंत से बल्ले से ऐसी ही सफलता की उम्मीद थी, लेकिन वह चार पारियों में 2(13), 27(24), 7(8) और 13(16) रन ही बना पाए। सीरीज़ में उनका स्कोर चार पारियों में 12.25 की औसत से 49 रन रहा। पंत के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन को भी टीम इंडिया की नाकामी का एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *