भारी बारिश और बर्फबारी के बीच आज जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग की इलाके हिमस्खलन हो गया। एक वीडियो में बर्फ से ढके पहाड़ पर हिमस्खलन की गड़गड़ाहट देखी जा सकती है और कुछ लोगो और मवेशियों के इलाकों से बाहर बातें देखा जा सकता है। जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। नियंत्रण रेखा के पास उरी में भूस्खलन की चपेट में आने के बाद एक पहाड़ी से सटे घर को वीडियो में ढहते हुए देखा गया।
बारिश के कारण हुए कईभूस्खलनों के बाद सोमवार को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय में राज मार्ग भी बंद कर दिया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक , कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम से जोड़ने वाला एकमात्र राजमार्ग रामबन जिले के मैहर ,गंगरू ,माम पासी और किस्तवारी पाथेर में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया थ। अधिकारी ने बताया कि जम्मू में पूछ और राजौरी जिले के दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले से जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मूक मुगल रोड पीर की गली और आसपास के इलाकों में बर्फबारी के कारण तीसरे दिन भी बंद रहा।
पिछले 72 घंटे के दौरान हुई बारिश से कश्मीर में सभी नदियों , झीलों और नालो में जलस्तर बढ़ गया और मौसम विज्ञान विभाग ने कार्यालय ने आज कहा अगले 24 घंटे के दौरान भी यही स्थिति जारी रहेगी। बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले इस इलाको में कई स्कुल बंद कर दिए गए।