24 November 2025 rashifal : आज इन राशि वालों को मिलेगा सम्मान, मकर वालों के लिए प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायी

Saroj kanwar
5 Min Read

मेष

शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी : अधिकारी आपके सुझावों से सहमत हो सकते हैं। सफलता पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सूझबूझ की कमी से अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। नए संपकों का लाभ मिलेगा।

वृष

शुभशुभ अंक 5, शुभ रंग नीला : आपके काम

को नई पहचान मिलेगी। सामाजिक जीवन में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। अपनी उपलब्धियों को परिवार के साथ बांटकर खुशी महसूस करेंगे। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं।

मेथुन

शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : आपको

कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। निजी संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। अति आत्मविश्वास लापरवाह बना सकता है। सोच समझकर ही किसी योजना की शुरुआत करें।


कर्क

शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : निजी काम समय पर निपटाने का प्रयास करें, बाद में सुविधा मिलना मुश्किल है। वित्तीय मामलों में संदेह के घेरे में आ सकते हैं। जल्दबाजी में शुरू किए काम में नुकसान की आशंका है।

सिंह

शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद : भावनात्मक संबंधों में सावधानी बरतें, प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर अनिश्चय बना रहेगा। व्यापारिक निर्णयों में कठोरता जरूरी है। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा।

कन्या

शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : काम करने के आपके नजरिये में बड़ा बदलाव आएगा। जिद छोड़कर सकारात्मक रवैया अपनाएं तो राह की मुश्किलें दूर होती जाएंगी। कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें।

तुला

शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी : धीमी शुरुआत के बावजूद कारोबार में अच्छा लाभमिलेगा। व्यापारिक लेनदेन में व्यावहारिक फैसला लेने की जरूरत है, अच्छी सफलता मिल सकती है। सफर में सावधानी बरतें।

वृश्चिक

शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : अधिकारी आपके कामकाज से नाराज हो सकते हैं। दीर्घकालीन स्थायित्व के लिए पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। नई परियोजना की शुरुआत में कुछ दिक्कत आ सकती है।

धनु

शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी : समय के साथ चलने के लिए अपने तौर-तरीके बदलने पड़ सकते हैं। भावनात्मक रिश्तों में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। राजकीय मामले सुलझेंगे।


मकर

शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल : उधार लेनदेन को लेकर विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायी रहेगा। दूसरों के भरोसे रहने की बजाय अपने दम पर नई शुरुआत करने से अधिक लाभ मिल सकता है। जोखिम से बचें।

कुंभ

शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : महत्वपूर्ण मामलों में सबकी सलाह से आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर उठापटक बनी रहने से असमंजस की स्थिति रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने से खुशी मिलेगी।

मीन

शुभशुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : व्यापारिक सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक हो सकते हैं। पदोत्रति मिल सकती है। रोकटोक के चलते बच्चे नाराज हो सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

आज का पंचांग


तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष चतुर्थी, सोमवार रात्रि 09:23 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी तारीख 3, सूर्य

दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 24 नवंबर । सूर्योदय कालीन नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 09:54 तक,

इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। शूल योग दोपहर 12:37 तक, इसके बाद गंड योग रहेगा। वणिज करण प्रातः 08:24 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-धनु,

मंगल-वृश्चिक, बुध-तुला, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।

राहुकाल : प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।

दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा प्रातः 08:24 से रात्रि 09:23 तक, विनायक चतुर्थी, गुरु तेग बहादुर पुण्य दिवस नवीन मत से,

विवाह मुहूर्त उत्तराषाढ़ा में। चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 06:57 से 08:16 तक अमृत का,

प्रातः 09:35 से 10:54 तक शुभ का, दोपहर 01:32 से 02:51 तक चर का, दोपहर 02:51 से सायं 05:30 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।

आज विशेष : आज सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक या

रुद्राभिषेक करना और एक समय भोजन करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध, शहद और गंगाजल अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। आज शूल योग में चावल का दान करना शुभ फलदायी होता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *