श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण विस्फोट, 7 की मौत, 30 घायल

Saroj kanwar
1 Min Read

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हुए विनाशकारी कार बम विस्फोट को हम अभी भूले भी नहीं थे। कल रात दक्षिण श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में अचानक हुए अकल्पनीय विस्फोट ने दहशत फैला दी। धमाके की तेज़ आवाज़ ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया और इसकी गूँज कई किलोमीटर तक सुनाई दी।

इस धमाके में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 30 घायल हुए हैं। कई वाहन जलकर राख हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर आप दहल जाएँगे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना ज़बरदस्त था कि आसमान में आग और धुएँ का गुबार उठ गया। जाँच जारी है और जल्द ही कारण का पता चल सकता है। जाँच एजेंसी आईईडी से जुड़ी साज़िश या लापरवाही की संभावना की जाँच कर रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *