नवंबर में स्कूल की छुट्टियां: अक्टूबर में दशहरा, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे कई त्योहारों की लंबी छुट्टियां रहीं। अब, नवंबर भी छुट्टियों से भरा रहने वाला है, जिससे स्कूली बच्चों को पढ़ाई और मनोरंजन दोनों के लिए भरपूर समय मिलेगा। नवंबर में कई विशेष दिन भी निर्धारित हैं, जैसे गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और बाल दिवस। इन अवसरों पर कई स्कूल बंद रहने की उम्मीद है। इस महीने छुट्टियां कम होने के बावजूद, कई राजकीय और सांस्कृतिक उत्सव मनाए जाएँगे।
नवंबर 2025 में छुट्टियों की सूची:
5 नवंबर – गुरु नानक जयंती
8 नवंबर – दूसरा शनिवार
9 नवंबर – साप्ताहिक अवकाश
14 नवंबर – बाल दिवस
16 नवंबर – साप्ताहिक अवकाश
23 नवंबर – साप्ताहिक अवकाश
24 नवंबर – गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
30 नवंबर – साप्ताहिक अवकाश
गुरु नानक जयंती – यह त्यौहार सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के सम्मान में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
बाल दिवस – 14 नवंबर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है। बच्चों के प्रति उनके प्रेम के कारण बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में विशेष कार्यक्रम, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस – 24 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे। यह दिन सिख धर्म के नौवें गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं।
झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर, 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन 2000 में बिहार से झारखंड के गठन की याद में मनाया जाता है। इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जाती है।