Madhya Pradesh weather : अक्टूबर के आखिर में मौसम अचानक बदल गया है। रविवार को सुबह से ही बादल छार के और बांदी शुरू हुई। दोपहर तक यह तेज बारिश में बदल गई। दोपहर 2 बजे से जारी बारिश शाम तक स्क-रुक कर होती की। इस दौरान 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज और कल भी कई जगहों पर बारिश और बज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका जताई है। रहर में मई से हर महीने बारिश हो रही है और अक्टूबर में भी अंततः वर्षा हुई।
मौसम बदलने से तापमान में 8 डिग्री की गिरावट
भारिश के साथ ही उमान में एक ही दिन में 3 दिली थे विष्ट आई। इससे अस्मि खम्मान 24.2 डिग्री सेल्सिय एक पहुंच गया और मौसम ठंडा हो गया। इसके एक दिन पहले शनिवार को शहर में तेन पहें सो थे और कपयन 32.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
मध्य प्रदेश में आज कहां होगी बारिश
मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया है कि सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश होगी। खासकर इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के कई हिस्सों में तेज बौछारें गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब सोमवार तक पश्चिम-मध्य खाड़ी में पहुंचकर चक्रवात में बदल सकता है। वहीं, अरब सागर के मध्य भाग में भी अवदाब सक्रिय है। इससे लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक द्रोणिका बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के मुताबिक, अरब सागर से आ रही नमी के कारण अगले तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।