हवाओं के साथ नमी होने से मध्य प्रदेश में मौसम बदल रहा है, बंगाल की खाड़ी अरब सागर में अवदाब के क्षेत्र बने हुए हैं। मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं कहीं-कहीं इस समय बारिश चल रही है अभी तीन-चार दिन तक मौसम बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में भी गिरावट रहेगी।
कल सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बैतूल में 18, सागर में 17, उज्जैन में 10 मिलीमीटर बरसात हुई।
दिन में सबसे अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में रहा।
मौसम विज्ञानों के अनुसार इस तरह का मौसम चार-पांच दिन तक बना रहेगा इस दौरान सागर नर्मदा पुरम, भोपाल, उज्जैन संभाग, इंदौर, जबलपुर के जिलों में बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी आज बारिश
मध्य प्रदेश के इन 35 से अधिक जिलों में जिन में इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, नीमच ,मंदसौर, देवास, आगर मालवा, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, पत्रा, दमोह ,छतरपुर, डिंडोरी ,मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, कटनी, जबलपुर, बेतूल ,हरदा ,नर्मदा पुरम ,विदिशा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन ,भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन ,बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार में बारिश होने के आसार हैं।
वरिष्ठ मौसम विज्ञान पीके गायकवाडर ने जानकारी दी की वर्तमान में पूर्व मध्य अरब सागर पर अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी एक अवदाब का केंद्र बन रहा है।