अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो रोज़मर्रा की सवारी में बेहतरीन माइलेज दे, चलाने में आसान हो और रखरखाव में भी किफायती हो, तो हीरो एचएफ डीलक्स आपके लिए एकदम सही विकल्प है। यह बाइक सालों से भारतीय परिवारों और ऑफिस जाने वालों के बीच भरोसे की पहचान बनी हुई है। हीरो मोटोकॉर्प ने इस मॉडल को खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया है जो बजट में भरोसे के साथ एक भरोसेमंद साथी चाहते हैं। तो आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में।
डिज़ाइन और लुक
सबसे पहले बात करते हैं डिज़ाइन और लुक की, तो हीरो एचएफ डीलक्स का डिज़ाइन सिंपल लेकिन आकर्षक है। यह बाइक सादगी के साथ-साथ क्लासिक अपील भी देती है। इसकी लंबी सिंगल-पीस सीट, न्यूट्रल हैंडलबार और मज़बूत ग्रैब रेल इसे काफी आरामदायक और यूज़र फ्रेंडली बनाते हैं। कंपनी ने इसमें 11 खूबसूरत कलर ऑप्शन दिए हैं, जिनमें रेड, ब्लैक, ब्लू और ग्रे जैसे शेड्स शामिल हैं। इसके बॉडी ग्राफिक्स और स्टाइलिश हेडलैंप डिज़ाइन इसे एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक आकर्षक लुक देते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो हीरो एचएफ डीलक्स में 97.2cc का BS6 इंजन लगा है जो 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन शहर के ट्रैफिक में भी शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ शानदार माइलेज भी देता है। इस बाइक में हीरो का i3S (आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम) दिया गया है, जो ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को ऑटोमैटिकली बंद कर देता है और क्लच दबाते ही स्टार्ट हो जाता है। इससे ईंधन की बचत होती है और माइलेज बढ़ता है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम
बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक हैं। इसमें हीरो का इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) भी शामिल है, जो ब्रेक लगाने के दौरान दोनों पहियों पर बराबर दबाव डालता है और बाइक को जल्दी और सुरक्षित रूप से रोकने में मदद करता है। सस्पेंशन की बात करें तो इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे डुअल स्प्रिंग दिए गए हैं। यह सेटअप खराब सड़कों पर भी स्मूथ राइडिंग का अनुभव देता है।

वेरिएंट और कीमत
वेरिएंट और कीमत की बात करें तो हीरो एचएफ डीलक्स कुल 6 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें एचएफ 100 ड्रम किक अलॉय, ऑल ब्लैक एडिशन, किक अलॉय, सेल्फ अलॉय, आई3एस अलॉय और आई3एस प्रो शामिल हैं। इसकी कीमत ₹57,988 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹68,114 तक जाती है। यह बाइक इस प्राइस रेंज में शानदार माइलेज, टिकाऊ बॉडी और एडवांस फीचर्स का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है।