कृषि उपज मंडी में मुहूर्त के सौदे सोयाबीन 6213, गेहूं 3751 और डॉलर चना 13013 रुपए बिका

Saroj kanwar
3 Min Read

कृषि मंडी में दीपावली पर्व के अवकाश के बाद मंडी खुलते ही मुहूर्त के सौदे हुए। इसमें लॉटरी सिस्टम से किसानों की फसलों के भाव लगाए गए। सोयाबीन का पहला सौदा 6213 रुपए में एक बैलगाड़ी का हुआ। गांव विनायगा के किसान मनोहर आंजना ने मंडी व्यापारी फर्म महावीर ट्रेडिंग को बेचा। इसी प्रकार गेहूं 3751 में किसान अशोक विनायगा ने समृद्धि ट्रेडिंग को बेचा। चना डॉलर 13,013 में गांव सेमलिया के किसान धीरजसिंह ने राकेश कुमार प्रदीप कुमार व्यापारी फर्म को बेचा।

कृषि मंडी में ये सौदे उत्साहपूर्वक माहौल में हुए। मुहूर्त के सौदों के पूर्व रिद्धि-सिद्धि गणेश मंदिर में महाआरती की गई और अन्नकूट का भोग लगाया। नीलाम बोली के अतिथि मंडी व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंघी, उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा अध्यक्ष संजय सांसद अग्रवाल, राज्यसभा उमेशनाथ महाराज ने नीलाम बोली शगुन बतौर लगाई। सांसद उमेशनाथ महाराज ने कहा किसान व्यापारी मिलकर मंडी का संचालन कर देश को आगे बढ़ाने में नींव का पत्थर साबित हो रहे हैं। विधायक कालूहेड़ा ने कहा मुख्यमंत्री की भावांतर योजना किसानों के लिए लाभकारी है,

किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष संजय – अग्रवाल ने कहा व्यापारी, किसान, मजदूर, मंडी अधिकारी समन्वय से मंडी चलाकर किसानों की सेवा करने में जुटे हुए हैं। व्यापारी संघ अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा उज्जैन मंडी में किसानों और व्यापारियों का वर्षों का नाता है। संघ के सचिव हजारीलाल मालवीय ने कहा मंडी में व्यापारियों द्वारा किसानों का पूर्ण रूप से सम्मान किया जाता है और उन्हें नीलाम में भाव अधिक से अधिक मिलते हैं। संचालन व्यापारी संघ के – सहसचिव राजेंद्र राठौड़ ने किया।


इस वर्ष सोयाबीन का पहला सौदा -6213 रुपए का रहा जो गत वर्ष से – करीब 1200 रुपए कम रहा। इसी प्रकार गेहूं में भी गत वर्ष से 1400 रुपए की भाव कमी रही। इस कार्यक्रम में अनाज तिलहन – व्यवसायी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र – अग्रवाल, सचिव हजारीलाल मालवीय, उपाध्यक्ष अनिल गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक तल्लेय, मनीष – जैन गावड़ी, राजेंद्र राठौर, शैलेंद्र बुंदेला, अमर अग्रवाल, मंडी के पूर्व अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला सहित संघ के पदाधिकारी व्यापारीगण शामिल रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *