एक दिन में ही सोना 2 हजार रु. तो चांदी के 4000 रुपए कम हुए भाव

Saroj kanwar
2 Min Read

दीपावली पर्व के बाद से ही सोना-चांदी के भाव रोज ही घटते जा रहे हैं।  सोना एक दिन में 2000 रुपए घटकर 1,25,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 4000 रुपए घटकर 1 लाख 51 हजार 500 रुपए प्रतिकिलो हो गए हैं। भाव रोज गिरने से सोना-चांदी बेचने वाले भारी संख्या में बाजार में आने लगे हैं। इधर, नकद धन की कमी और बड़ी गिरावट के चलते खरीदार तैयार नहीं है।

सराफा व्यापारी बेचने को तैयार है लेकिन खरीदी के लिए सोमवार बाद के व्यापार के बाद ही इसका फैसला लिया जाएगा। हालांकि अभी भी रिस्क होने से खरीदी नहीं की जा रही है। बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जल्दी-जल्दी भाव बढ़ने का कारण बड़ा सट्टा होना ही माना जा रहा था। देखा जाए तो जो कारण महंगाई बढ़ने के बताए जा रहे थे, वह तो हालात वैसे ही बने हुए हैं तो फिर भारी भाव कमी क्यों आ रही है।

8 दिन सोने में 8000 कम

छोटे स्तर पर धन लगाने वालों ने लाभ मानकर निवेश किया, उन्हें तो 8 दिन में चांदी में 35,000 और सोने में 8000 रुपए का नुकसान मिल गया। सोना-चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम-ज्यादा होने से स्थानीय स्तर पर इसमें कुछ बदलाव संभव नहीं है। सराफा के ब्रोकरेज कैलाशचंद कौशिक ने बताया भाव में अभी और कमी आना चाहिए। व्यापार में अब ठहराव भी आ सकता है, क्योंकि प्रतिदिन भाव गिरावट आने से खरीदार इंतजार करने लगते हैं। सराफा में सोना 24 कैरेट 1,25,200 रुपए 10 ग्राम और चांदी 1,51,500 रुपए प्रतिकिलो बिकी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *