सुमधुर भजनों की स्वरलहरियों के साथ हुआ रा.स्व.संघ का पारिवारिक दीपावली मिलन 

Saroj kanwar
2 Min Read

रतलाम,24 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष का दीपावली मिलन समारोह सुमधुर भजनों की स्वर लहरियों के साथ राजस्व कालोनी स्थित संघ कार्यालय तपस्या में सम्पन्न हुआ। दीपावली मिलन में बडी संख्या में संघ के स्वयंसेवक अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर संघ कार्यालय तपस्या में संघ के पंच प्रण पर आधारित संघ संस्थापक प.पू.डा.हेडगेवार जी के चित्र वाली रांगोली आकर्षण का केन्द्र रही।

दीपावली मिलन समारोह में जहां संघ के स्वयंसेवकों ने एक दूसरे से मिल कर दीपावली की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया,वहीं साथ में संघ के ही स्वयंंसेवकों द्व्रारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों का भी आनन्द लिया। इस अवसर पर संघ कार्यालय में घोष के विभिन्न वाद्ययंत्रों का  प्रदर्शन किया गया था,जिसे देखना भी दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।

rss1
rss2

दीपावली मिलन समारोह में प्रसिद्ध रांगोली कलाकार भारती पाटीदार द्वारा बनाई गई रांगोली सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। इस रांगोली में सुश्री पाटीदार ने संघ संस्थापक डा.हेडगेवार जी का हूबहू चित्र बनाया था और साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष में लिए गए पंच प्रण का भी उल्लेख किया गया था। इस रांगोली को सुश्री पाटीदार ने लगभग सौलह घण्टों की मेहनत से तैयार किया था।

दीपावली मिलन समारोह में संघ के विभिन्न पदाधिकारीगण,संघ से जुडे अन्य संगठनों के पदाधिकारी गण,जन प्रतिनिधि इत्यादि बडी संख्या में परिवार सहित शामिल हुए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *