छठ पूजा गीत: इस वर्ष छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। छठ पूजा छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना का एक अनूठा पर्व है। यह पर्व प्रकृति और आस्था के संगम का प्रतीक है। इस पर्व के दौरान, पुरुष और महिलाएं दोनों ही अपनी संतान की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होगी। यह पर्व 28 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से शुरू होगा। 26 अक्टूबर को खरना होगा और उसके बाद 27 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा के अंतिम दिन, 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और इसके साथ ही छठ पूजा का समापन होगा। छठ पूजा के दौरान, प्रसिद्ध भोजपुरी गीतों की गूंज हर जगह सुनाई देती है।
इस महापर्व पर छठ पूजा के गीत सुनने से तन-मन को शांति और सुकून मिलता है। ऐसा माना जाता है कि छठ पूजा के गीत सुनने से परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। सूर्य देव आपकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लोकप्रिय छठ पूजा गीतों की सूची लेकर आए हैं।
कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए
भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह द्वारा गाया गया ये गाना बेहद लोकप्रिय छठ पूजा गाना है. लोग इसे खूब सुनते हैं
.
जोडे जोडे फलवा
छठ पर्व के दौरान पवन सिंह का छठ गीत ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ खूब सुना जाता है। इस गाने को पवन सिंह और पलक मुछाल ने गाया है.