सोने का भाव आज: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। सोने के दाम तेज़ी से बढ़ रहे हैं। गिरावट की संभावना कम ही है। शादियों और त्योहारों के चलते सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 13 अक्टूबर को सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुँच गया। बढ़ती कीमतों ने बाजार में खलबली मचा दी है। कुछ महिलाओं ने तो सोने के आभूषणों की खरीदारी भी कम कर दी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत ₹2,244 बढ़कर ₹1,23,769 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को सोने की कीमत ₹1,21,525 थी। चांदी की कीमत ₹8,625 बढ़कर ₹1,52,700 प्रति किलोग्राम हो गई है। शुक्रवार को सोने की कीमत ₹1,64,500 थी।
आईबीजेए की वेबसाइट के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोना (जीएसटी रहित) 123,769 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। शुक्रवार को यह बिना जीएसटी के 121,525 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी बिना जीएसटी के 164,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज चांदी बिना जीएसटी के 171,125 रुपये प्रति किलो पर खुली। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है: एक बार दोपहर 12 बजे और दूसरी बार शाम 5 बजे के आसपास।
सोने का ताज़ा भाव क्या है?
13 अक्टूबर की सुबह ibjarates.com पर प्रकाशित भावों के अनुसार, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,23,273 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 11.3372 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा, 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 92,827 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72,405 रुपये प्रति तोला है।
चाँदी की कीमत आज बढ़कर 1.73125 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ये भाव विभिन्न शुद्धता वाले सोने के मानक भाव प्रदान करते हैं। अगर आप आभूषणों के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, तो 22 कैरेट सोना सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज या जीएसटी शामिल नहीं है।

भारत में सोने की माँग मुख्य रूप से आयात पर निर्भर करती है। इस साल रुपया 3.8% कमज़ोर हुआ है, जिससे रुपये के लिहाज़ से सोना महंगा हो गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने स्वर्ण भंडार को 8.1% (2023 तक) से बढ़ाकर 14% (सितंबर 2025 तक) कर दिया है, जो देश के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है।