आज का पंचांग
तिथि संवत् कार्तिक कृष्ण पक्ष, तृतीया रात्रि 22.54 तक। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी सन् 1447 रवि दक्षिणायन शरद ऋतु।
सूर्योदयकालीन ग्रह विचार
सूर्य-कन्या, चन्द्र-मेष, मंगल-तुला, बुध-तुला, गुरु-मिथुन, शुक्र-सिंह, शनि-मीन, राहु-कुम्भ, केतु-सिंह, प्लूटो-मकर, नेपच्यून-मीन, यूरेनस-वृषभ।
सूर्योदयकालीन नक्षत्र
भरणी नक्षत्र रात्रि 20.02 तक पश्चात कृतिका नक्षत्र, वज्र योग तथा वणिज करण ।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा यदि जरूरी हो तो दही खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आराधना ॐ चन्द्राय नमः
राहुकाल 13.42 से 15.10 तक
खरीदारी शुभ समय 12.13 से 13.42 तक।
आज 9 अक्टूबर राशिफल
मेषः शुभ अंक-5, शुभ रंग-ऑरेंज । नए लोगों पर आंख मूंद कर विश्वास न करें। स्वास्थ्य में सुधार के योग बन सकते हैं। कार्यों को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।
वृषभ : शुभ अंक-8, रंग-पीला। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा के योग। सही-गलत को लेकर मन में दुविधा। कार्यों में वैचारिक मतभेद गहरा सकता है।
मिथुन : शुभ अंक-6, शुभ रंग- आसमानी । रुके कार्यों को लेकर मन में चिंता। समय पर अपनों का साथ प्राप्त हो सकता है। सच का साथ देने का प्रयास करें।
कर्क : शुभ अंक:-9, शुभ रंग-हरा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें। मान-सम्मान के अवसर बन सकते हैं।
सिंह : शुभ अंक-6, शुभ रंग- लाल। पुराने रुके कार्यों को लेकर चिंता । पति-पत्नी के मध्य संबंधों में मधुरता। कर्ज परेशानी बढ़ा सकता है।
कन्या : शुभ अंक-7, शुभ रंग- ग्रे। लाभ के अवसर बन सकते हैं। समय पर कार्य करने का प्रयास करें। बेरोजगार को रोजगार के अवसर बन सकते हैं।
तुला : शुभ अंक-4, शुभ रंग- बैंगनी । प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन सकते हैं। क्रोध, तनाव की अधिकता रहेगी। सपनों को पूरा करने का प्रयास करें।
वृश्चिक : शुभ अंक-1, शुभ रंग- सुनहरा । आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। लाभ के अवसर बन सकते हैं। बिना कारण मन में तनाव बढ़ सकता है।
धनुः शुभ अंक-2, रंग-काला। समय पर अपनों का साथ प्राप्त होने से प्रसन्नता। बिना कारण मन में तनाव बढ़ सकता है। सच का साथ देने का प्रयास करें।
मकर : शुभ अंक-5, शुभ रंगः- नीला। अपनों से किसी बात को लेकर अनबन। समस्या से डरें नहीं। स्थिति का डटकर मुकाबला करें। परिश्रम की अधिकता बढ़ सकती है।
कुंभ: शुभ अंक-3, शुभ रंग-हरा। समय पर कार्य करने का प्रयास करें। मनोबल को ऊंचा रखें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। कर्ज परेशानी का कारण बन सकता है।
मीनः शुभ अंक-7, शुभ रंग-सफेद । बिना कारण मन में तनाव बढ़ सकता है। संयमित दिनचर्या को अपनाने का प्रयास करें। रुके कायों को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती है।