हिसार डिपो से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली वॉल्वो और एसी डीलक्स बसों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज के बेड़े में नई बसों की बढ़ोतरी और अन्य रूटों पर सेवाओं के शुरू होने के चलते समय में बदलाव किया गया है।
नया शेड्यूल 1 अक्टूबर से लागू हो गया। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हाल ही में कुरुक्षेत्र, अम्बाला और चंडीगढ़ समेत कई अन्य रूटों पर नई बसें चलाई गई हैं। इस वजह से हिसार-चंडीगढ़ रूट पर समय का परिवर्तन किया गया, ताकि यात्रियों को एक के बाद एक बस उपलब्ध हो सके और लंबे इंतजार से राहत मिले। नए समय के अनुसार सुबह से देर शाम तक हर कुछ घंटों में बस उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को अपने अनुसार समय चुनने में आसानी होगी। एसएस बिरेन्द्र ने बताया कि इन बदलावों से हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा और सुविधाजनक होगी।