मध्य प्रदेश मौसम : मानसून की विदाई के बीच हल्की बारिश का दोर जारी, मौसम अगले 4 दिन तक बना रहेगा

Saroj kanwar
2 Min Read

मध्य प्रदेश में हलकी बारिश का दौर अभी भी जारी , कल भोपाल समेत 10 जिलों में बारिश हुई। ऐसा ही मौसम अगले 4 दिनों तक बना रहेगा। दशहरे के दिन भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक 12 जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून लौट जाएगा। इस बार सितंबर में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।

अक्टूबर महीने में मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में बारिश गर्मी और ठंड का ट्रेंड रहेगा ।

ग्वालियर में पारा रिकॉर्ड 39 डिग्री तक पहुंच चुका है। तो भोपाल इंदौर उज्जैन जबलपुर में गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ बारिश भी हो रही है।


प्रदेश में आज  हलकी बारिश के आसार जताए, सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


मध्य प्रदेश में अक्टूबर महीने का मौसम अनुमान

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि अक्टूबर का महीना चेंज ओवर पीरियड रहता है इस महीने मानसून विदाई पर रहता है, इससे आसमान साफ हो जाता है इस कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड रहेगी।

प्रदेश के इन 12 जिलों से विदा हुआ मानसून

अब तक मध्य प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है इनमें रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, गुना, श्योपुर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर शामिल है।

राजगढ़ अशोकनगर के कुछ हिस्से से मानसून विदा हुआ है मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वापसी के लिए अभी परिस्थिति अनुकूल नहीं बन रही है।

मध्य प्रदेश 2,3 अक्टूबर मौसम अपडेट

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में 2 और तीन अक्टूबर को गरज चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *