Hurun Rich List 2025: रूम रिच लिस्ट 2025 में 1000 करोड़ से अधिक की संपत्ति की सूची में मध्य प्रदेश राज्य से 14 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में इंदौर राज्य में सबसे आगे है। हुरून रिच ने हजार करोड़ से अधिक संपत्ति वाले उद्योगपतियों की सूची जारी की है। इसमें देश के 1687 उद्यमियों को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर मुकेश अंबानी व गौतम अडानी शीर्ष पर बने हुए हैं। इस बार इंदौर से इस सूची में 10 कारोबारियों को जगह मिली है। मप्र से कुल 14 लोग स्थान बना पाए हैं।’इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल 9500 करोड़ की संपत्ति के साथ प्रदेश में शीर्ष पर बने हुए हैं। इस वर्ष उनकी संपत्ति में 2400 करोड़ का इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर वे 66 पायदान उपर चढ़े हैं। गत वर्ष सूची में इंदौर से आठ नाम थे। इस बार दो नए नाम विनोद कुमार जैन व विनोद कुमार अग्रवाल (जीआर इंफ्रा) जुड़े हैं। आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद की संपत्ति में 20% का इजाफा हुआ है।
समाज हित में हो उपयोग
कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल का कहना है कि सूची में शामिल होने से ज्यादा जरूरी यह है कि संपत्ति का उपयोग देश, शहर या समाज के विकास में किस तरह किया जाए। मोयरा सरिया के विमल तोड़ी कहते हैं, टीम वर्क जरूरी है। कौशल की पहचान कर उसे आगे बढ़ाएंगे तो सफलता मिलेगी। शक्ति पम्प के दिनेश पाटीदार कहते हैं, नवाचार जरूरी है।
ग्रीन उर्जा प्रमोटर से फैशन कारोबारी तक
इंदौर की सूची कारोबारी विविधता का उदाहरण है। परंपरागत व नई तकनीक के आधार पर काम कर रहे उद्यमी इसमें शामिल हैं। इन्होंने ऑटोमोबाइल, कोल-लॉजिस्टिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी उपकरण निर्माण, फैशन ज्वेलरी व एफएमसीजी जैसे क्षेत्रों में पहचान बनाई है।