हरियाणा के दो जिलों में बनेगी आर्गेनिक उत्पादों के लिए अनाज मंडी

Saroj kanwar
2 Min Read

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ‘हिसार आर्गेनिक प्रोडक्ट के लिए मंडी बनेगी, जबकि गुरुग्राम में आर्गेनिक अनाज के लिए मंडी बनाई जाएगी। जांच के लिए लैब भी बनेगी।’ मुख्यमंत्री सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि भाजपा प्रदेश में आत्मनिर्भर संकल्प अभियान छेड़ेगी। पार्टी स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा पर फोकस करेगी। उन्होंने कहा कि उक्त तीनों आत्मनिर्भर भारत के तीन स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को आत्म निर्भरता की तरफ जागरुक करने के लिए प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा निकाली जाएगी।

घर-घर में स्वदेशी का संदेश दिया जाएगा। जिलों व मंडलों में सम्मेलन होंगे। इसके अलावा व्यापारियों और एमएसएमई प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित होंगी। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक लगातार जारी रहेंगे। कॉलेजों में युवाओं के साथ संकल्प सेमिनार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को दिवाली पर विदेशी लाइट्स की जगह स्थानीय मिट्टी के दीयों का उपयोग करना चाहिए।

सीएम ने कहा कि आत्म निर्भरता की ओर कदम बढ़ रहे हैं। पहली स्वदेशी सेमिकंडक्टर चिप ‘विक्रम-32’ विकसित
की है। रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़ा है। यूपीआई दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। ‘जय जवान, जय किसान’ के साथ-साथ ‘जय विज्ञान’ को चरितार्थ करने में हरियाणा हमेशा आगे रहा है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने विस्तृत कार्ययोजना बनाई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *