दीपोत्सव को देखते हुए रेलवे मुंबई सेंट्रल-इंदौर- मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस को अब इतने दिन ओर चलाएगा

Saroj kanwar
2 Min Read

दीपोत्सव को देखते हुए रेलवे मुंबई सेंट्रल-इंदौर- मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस को अब 29 नवंबर तक चलाएगा। त्योहारों में यात्रियों की संख्या को देखते हुए तेजस एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन 29 सितंबर को अंतिम फेरा लगाने वाली थी। अब नवंबर अंत तक लगातार चलेगी। इसके शेड्यूल, स्टॉपेज व कोच कंपोजिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल अब 28 नवंबर तक मुंबई सेंट्रल से प्रति सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस अब 29 नवंबर तक इंदौर से प्रति मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।

पुणे-हजरत निजामुद्दीन-पुणे साप्ताहिक एसी स्पेशल

रेलवे पुणे-हजरत निजामुद्दीन-पुणे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। एसी स्पेशल 6 अक्टूबर से 14 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी। दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे लगाएगी। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद इस गाड़ी का शेड्यूल जारी हो गया है। 01493 पुणे-हजरत निजामुद्दीन 6 अक्टूबर से 13 नवंबर तक पुणे से प्रति सोमवार एवं गुरुवार को शाम 5.30 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 7.15 बजे रतलाम होकर रात 8 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वाफ्सी 01494 हजरत निजामुद्दीन -पुणे 7 अक्टूबर से 14 नवंबर तक हजरत निजामुद्दीन से प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को रात 9.25 बजे चलेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *