प्याज उत्पादक किसान भाव को लेकर परेशान, लागत से भी कम रेट में बिक रहे प्याज ,जाने आज आलू प्याज लहसुन सहित सोयाबीन के ताजा भाव

Saroj kanwar
4 Min Read

6 माह स्टोर करने के बाद भी प्याज के भाव नहीं मिल रहे हैं जिससे किसानों की लागत भी नहीं निकल रही। मंडियों में प्याज 5 से 12 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, उसमें भी औसत भाव 8 से 9 रुपए किलो है। किसानों के अनुसार 12 से 15 रुपए प्रति किलो प्याज उत्पादन की लागत आती है।

घटला के किसान संजय पाटीदार ने बताया कि 2 बीघा में प्याज की बुवाई की थी। अप्रैल में जब प्याज निकाला तब बाजार में भाव कम थे। इसलिए स्टॉक कर लिया लेकिन अब 5 माह बाद भी प्याज 8 रुपए किलो ही बिक रहा है। इसलिए लागत भी नहीं निकल रही। रिंगनिया के किसान अभय पांचाल ने बताया कि मंडी में मेरा प्याज 7 से 8 रुपए किलो बिक रहा है। उन्नत प्याज उत्पादक कृषक देवेंद्रसिंह शेखावत (बांगरोद), किसान नेता अरविंद पाटीदार ने बताया कि किसान 6 माह मेहनत कर प्याज का उत्पादन करता है। बाजार में भाव नहीं मिलने से किसान कर्ज में फंस रहा है। सरकार को प्याज के निर्यात पर सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।

प्रति बीघा प्याज में खर्च

रोटावेटर से हकाई 2 हजार रुपए, बीज 5 हजार, नर्सरी खर्च दवाई 1 हजार, खाद 1 हजार, उखाड़ना 1 हजार, चौपाई 7 हजार, खरपतवार दवाई 1 हजार, कीटनाशक दवाई 8 हजार, खाद 3 हजार, निंदाई दो बार 3 हजार, सिंचाई खर्च 5 हजार, प्याज निकलवाई 7 हजार, खेत से घर ट्रॉली खर्च 1 हजार, कुल खर्च लगभग 45 हजार रुपए प्रति बीघा। प्याज औसत उत्पादन 50 क्विंटल प्रति बीघा, आज के औसत भाव 800 रुपए प्रति क्विंटल।

दशहरा पर्व के कारण प्याज की लेवाली बढ़ी और बिक्री की रफ्तार भी बनी रही। मंडी में मंगलवार को करीब 25 से 28 हजार कट्टों की आवक हुई। एवरेज प्याज 7 से 9 रुपए किलो तक बिका, जबकि सुपर क्वालिटी प्याज 9 से 12 रुपए किलो में बिका। एक 32 कट्टों का लॉट 13 रुपए किलो में निकला।

इंदौर मंडी में आवक के मामले में प्याज और लहसुन दोनों में कमी रही। मंगलवार को प्याज की आवक 25 से 28 हजार कट्टे और लहसुन की 5 से 5.5 हजार कट्टे रही, जबकि
आलू की आवक 6 से 7 हजार कट्टे दर्ज की गई।

मंडी प्रबंधन के अनुसार दशहरे के एक दिन बाद, 3 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। वहीं नवमी और दशहरे के दिन मंडी सामान्य रूप से चालू रहेगी। आलू चिप्स 1350 से 1500 ज्योति (कोल्ड) 1300 से 1350 आगरा 1000 से 1100 ज्योति मीडियम 700 से 800 गुल्ला 600 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1500 प्याज लोकल 1200 से 1300 एवरेज 900 से 1000 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 500 से 600 लहसुन सुपर बोल्ड 5000 से 6000 मीडियम 4000 से 5000 बारिक 2500 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल।

प्लांट में सोयाबीन के भाव 

एबीआयएस 4435 अडाणी

4600 अवी 4475 बैतूल सतना

4660 कोरोनेशन 4465 धानुका

4580 धीरेंद्र 4590 दिव्य ज्योति

4425 हरिओम 4625 आइडिया

4460 केएन एग्री 4430 खंडवा

4400 एमएस सॉल्वेक्स 4425

नीमच 4575 पतंजलि फूड 4465

प्रकाश 4430 प्रेस्टीज 4325 रामा

फास्फेट 4350 राम जानकी देवास

4475 आरएच सॉल्वेक्स सिवनी

4450 सांवरिया 4500 सोनिक

4400 स्नेहिल 4600 स्काईलार्क

4550 सूर्या फूड 4550 विप्पी
4450 रुपए।

धुले – दिसान 4720 मालेगांव 4675 मोअल 4660 नंदूरबार 4680 ओमश्री 4700 संजय 4690 रुपए। नागपुर आदित्य 4650 एबीआयएस 4575 गोयल 4550 श्यामकला 4600 शालीमार 4650 तान्या 4701 रुपए। कोटा – गोयल 4500 महेश 4925 सोयुग 4600 रुपए।

कपास्या खली (60 किलो) | खली इंदौर-

देवास-उज्जैन 2400 खंडवा-बुरहानपुर

2375 अकोला 3800 रुपए (क्विंटल)।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *