आज का सोने का भाव: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी ने नए रिकॉर्ड स्तर को छू लिया है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, रोजाना रेट बदल रहे हैं। 29 सितंबर 2025 को सोने की कीमत ₹1,14,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी, जबकि चांदी की कीमत ₹1,42,500 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। सोने की कीमतें रोजाना बढ़ रही हैं। सोने के बढ़ते रेट से महिलाओं में निराशा बढ़ रही है। त्योहारी सीजन के कारण सोने की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है। त्योहारों की बढ़ती मांग और वैश्विक बाजार में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद का हवाला दिया जा रहा है। सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से ज्वैलर्स और निवेशकों के बीच खरीदारी की रफ्तार भी तेज हो गई है।
चांदी की कीमतें भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए ₹1,42,500 प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई हैं, जो निवेशकों और उद्योग जगत के लिए उत्साहजनक है। चांदी की बढ़ती कीमतों का असर इलेक्ट्रॉनिक्स, फोटोग्राफी और चिकित्सा प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में देखा जा रहा है।
कुछ शहरों में सोना ₹1,14,000 से ऊपर भी बिक रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई में सोने की कीमतें ₹1,14,500 के आसपास बनी हुई हैं।
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी निवेशकों को आकर्षित कर रही है, जिससे बाजार में खरीदारी का दौर जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,15,620 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,05,990 प्रति 10 ग्राम है।
नोएडा में सोने की कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,15,620 और 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,05,990 प्रति 10 ग्राम है।
गाजियाबाद में सोने की कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,15,620 और 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,05,990 प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में सोने की कीमत
लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,620 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,05,990 प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में सोने की कीमत
जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,620 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,05,990 प्रति 10 ग्राम है।
पटना में सोने की कीमत
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,470 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,05,840 प्रति 10 ग्राम है।
भुवनेश्वर में सोने की कीमत
भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,470 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,05,840 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में सोने की कीमत
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,470 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,05,840 प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में सोने की कीमत
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,470 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,840 प्रति 10 ग्राम है।